★★★ सावधान ★★★

[ बच्चे व डरपोक लोग दूर ही रहें ]

☟
✆
✉

वाणी कपूर खुद को फिट रखने के लिए करती हैं ये एक्‍सरसाइज

बॉलीवुड फिल्म एक्‍ट्रेस वाणी कपूर ने फिल्मी दुनिया में एंट्री यशराज फिल्म्स के जरिये की थी। वाणी कपूर का फिल्मी दुनिया से दूर-दूर का कोई नाता नहीं था, लेकिन फिर भी अपनी पहली हिंदी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जी हां उन्‍होंने अपनी एक्टिंग से पहली ही फिल्म से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था।
ना केवल एक्टिंग बल्कि लोग उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। लड़कियां तो उनके जैसी परफेक्‍ट फिगर पाना चाहती हैं। लेकिन क्‍या आप जानती है कि वह खुद को फिट बनाए रखने के लिए कितनी मेहनत करती हैं। इस बात की जानकारी हमें उनका इंस्‍टाग्राम अकाउंट को देखने के बाद मिली। आइए वाणी कपूर के बर्थ डे के मौके पर हम उनका फिटनेस सीक्रेट जानते हैं।

Watch Latest Video

कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्‍ट्रेस वाणी कपूर ने अपना इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी पर एक फोटो पोस्‍ट की थी। जिसमें वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वाणी जल्‍द ही ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की आने वाले फिल्म 'वॉर' में नजर आएंगी। फिल्‍म का टीजर में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के एक्‍शन सीन्‍स के अलावा वाणी कपूर की परफेक्ट बिकीनी बॉडी ने सभी का ध्‍यान खींचा है। लेकिन इसके लिए वाणी ने कई महीनों तक बहुत मेहनत की है।
सिलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला वाणी कपूर की परफेक्ट बॉडी का राज बता रही हैं। यासमीन कहना हैं, 'वाणी कपूर अपने वर्कआउट के प्रति बहुत सचेत रहती हैं और उन्होंने 10 हफ्ते की बेहद कड़ी और स्ट्रिक्ट फिटनेस ट्रेनिंग के बाद इस तरह की परफेक्ट शेप वाली बॉडी हासिल की है। वाणी ने 10 हफ्ते लगातार, हर दिन पूरी ईमानदारी और कमिटमेंट के साथ वर्कआउट किया।'

Watch Latest Video

वाणी के वर्कआउट रूटीन में पिलाटेस के अलावा जिम और कार्डियो एक्सरसाइज शामिल है। पिलाटेज में भी अलग-अलग तरह की सर्किट ट्रेनिंग और फंक्शनल ट्रेनिंग करती हैं। साथ ही हैवी वेट ट्रेनिंग के अलावा बॉडी पार्ट ट्रेनिंग और फंक्शनल ट्रेनिंग भी करती हैं। इसके अलावा पावर पिलाटेस, मेडिसिन बॉल, स्विज बॉल, ट्रेडमिल जैसी एक्‍सरसाइज भी उनके फिटनेस रुटीन में शामिल है।
Home